महानगर स्कूल वैन एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकरण से की शिष्टाचार भेंट, स्कूल वैन संचालकों की कठिनाइयों को लेकर दिया पत्र

देहरादून

महानगर स्कूल वैन एसोसिएशन, देहरादून के अध्यक्ष उमा नरेश तिवारी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकरण उत्तराखंड, देहरादून से शिष्टाचार भेंट कर अपना आवेदन प्रस्तुत किया।

शिष्टमंडल ने अवगत कराया कि शासन द्वारा स्कूल वैनों के लिए निर्धारित मासिक शुल्क वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप अत्यंत कम है, जिससे वैन संचालकों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई, ईंधन की कीमतों, वाहन रख-रखाव, बीमा तथा अन्य आवश्यक खर्चों को देखते हुए वर्तमान शुल्क संरचना व्यवहारिक नहीं रह गई है।

इस संदर्भ में एसोसिएशन ने अपनी मांग रखते हुए प्रस्तावित किया कि स्कूल वैनों के लिए दूरी के आधार पर मासिक शुल्क का पुनर्निर्धारण किया जाए। जिसमें 1 से 5 किलोमीटर तक ₹3000 प्रति,5 से 10 किलोमीटर तक ₹3500 प्रति,तथा 10 से 20 किलोमीटर तक ₹4000 प्रति प्रतिमाह निर्धारित किया जाए।

शिष्टमंडल ने आग्रह किया कि उक्त प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र निर्णय लिया जाए, ताकि स्कूल वैन चालकों को आर्थिक राहत मिल सके और वे सुरक्षित एवं सुचारु रूप से अपनी सेवाएं प्रदान कर सकें।

सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकरण ने शिष्टमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर एसोसिएशन के महामंत्री मनोज कुमार राजकुमार शर्मा संतोष कुमार मनजीत सेठी अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *