हिमाचल रोडवेज की यात्रियों से भरी बस कालसी के पास 100 मीटर नीचे खाई में गिरी,एक दर्जन यात्री गम्भीर घायल, 3 लोगों की मौत

देहरादून

यात्रियों से भरी एक बस कालसी के पास 100 मीटर नीचे खाई में गिरी,एक दर्जन के आसपास यात्री घायल और 3 लोगों की मौत हुई है।

मंगलवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस हिमाचल रोडवेज की बताई गई है।

दिनांक 3 फरवरी 2026 को हिमाचल रोडवेज की बस HP66A-2588, जो नेरवा से पौंटा की ओर जा रही थी, कुवाणु–मीनस मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना प्राप्त होते ही SDRF की टीमें पोस्ट चकराता, त्यूणी एवं डाकपत्थर से तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में 35–36 यात्री सवार थे, जिनमें से अब तक 03 व्यक्तियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि 11–12 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को विकासनगर अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया है।

दुर्घटनास्थल राजस्व क्षेत्र में स्थित है, जहां SDRF एवं पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य किया गया ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट में सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की गई।

घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस चालक सहित कुल 03 लोगों की मृत्यु हुई है।

मृतकों का विवरण…

1- यास्मीन बेगम w/o नेक मोहम्मद उम्र 46 वर्ष ग्राम – क्यारला नेरवा (HP)

2- रिचा w/o बिरेंद्र उम्र 30 वर्ष, ग्राम- विज़मल, नेरवा (HP)

3- धन बहादुर, ग्राम क्यारला नेरवा (हिमाचल प्रदेश)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *