देहरादून
पौड़ी के वनन्तरा रिसॉर्ट के अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बड़ा मोड़ आज्ञा है। इस मामले में जांच कर रही CBI द्वारा सोमवार को पहली एफआईआर दर्ज कर ली गई है। CBI की ओर से दिल्ली स्थित CBI थाना (SC-2) में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। CBI की टीम
मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पूछताछ और सबूत इकट्ठा करने के लिए कार्यवाही हेतु देहरादून और ऋषिकेश पहुंच गई है।
बताते चलें कि सितंबर 2022 में पौड़ी जिले के वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की रिसार्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता ने हत्या कर दी गई थी। तीनों आरोपियों को सत्र न्यायालय आजीवन कारावास की सजा सुना चुका है।
लेकिन पिछले दिनों यह मामला अचानक से पुनः तब सुर्खियों में आ ग़या जब ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो और आडियो वायरल कर हत्या में एक ‘वीआईपी’ की संलिप्तता का आरोप लगाया था। इसके बाद मामले की CBI जांच की मांग को लेकर राज्य में बड़े स्तर पर आंदोलन किए गए। जनदबाव के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने 9 जनवरी 2026 को CBI जांच की सिफारिश की थी।