शादी में शामिल होने छुट्टी आए युवा पैरा कमांडो हिमांशु की रामनगर के करनपुर में एक वाहन दुर्घटना में हुई मौत से परिवार में शोक की लहर

देहरादून/नैनीताल

 

उत्तराखंड के जनपद नैनीताल में रामनगर से बड़ी दर्दनाक खबर सामने आई।

शुक्रवार की सुबह एक स्कूल बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई, वहीं टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह हिमांशु मेहरा (23)पुत्र त्रिलोक सिंह मेहरा ग्राम कानियां बाइक से अपने घर जा रहा था, इसी बीच करनपुर इंटर कॉलेज के समीप एक स्कूल बस के चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक पर टक्कर मार दी, जिसमें हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों द्वारा हिमांशु मेहरा को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि, हिमांशु मेहरा हिमाचल में पैरा कमांडो के पद पर तैनात था और परिवार में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए छुट्टी पर घर आया था। वहीं घटना के बाद फौजी के परिजनों में मातम मच गया।

मामले में कोतवाली के एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि, शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही शव परिजनों को सौंप दिया गया, तहरीर मिलने के बाद बाकी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सैन्य कर्मी पैरा कमांडो के मामा राजेंद्र ने बताया कि मृतक पैरामिलिट्री में पैरा कमांडो के पद पर लेह लद्दाख में तैनात था और वह 29 नवंबर को छुट्टी पर घर आया था। मृतक का छोटा भाई सचिन भी सेना में है और वर्तमान में कुल्लू में तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *