देहरादून के तिब्बती मार्केट के सामने एक युवक को गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या से सनसनी,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस,शहर में चेकिंग जारी

देहरादून

उत्तराखंड की राजधानी में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या करने का एक और मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बुधवार सुबह की है। तिब्बती मार्केट के ठीक सामने तिब्बती समुदाय का मंदिर और उत्तरांचल प्रेस क्लब भी है।

पुलिस ने मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत के बाद बताया कि युवक अर्जुन शर्मा पुत्र आर सी शर्मा लॉन टेनिस का खिलाड़ी है और प्रतिदिन की भांति बुधवार को भी अपने साथी खिलाड़ियों के संग तिब्बती मार्केट के सामने स्थित लॉन टेनिस के ग्राउंड में टेनिस खेलकर बाहर आया। उनकी कार भी तिब्बती मार्केट के सामने ही पार्क थी।

संभवतः तिब्बती मार्केट के सामने उनकी कार के पास ही अर्जुन अनन्नास की ठेली पर जूस पीने आया होगा तभी वहां पर दो युवक एक्टिवा पर आए और अचानक सामने से फायर कर दिया। युवक एकदम से नीचे गिर पड़ा। ठेली के पास ही उनकी कार UK 07 FU0786 भी खड़ी थी।

आनन-फानन में घायल युवक को उसके खिलाड़ी साथियों ने एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने सभी चेक पोस्ट पर चैकिंग अभियान तेज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *