हादसा..मुरादाबाद में उत्तराखंड के चार युवकों की कार ईंट भरी ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी, तीन की मौत और एक गंभीर रूप से घायल

देहरादून/ मुरादाबाद(यूपी)

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे में उत्तराखंड के चार युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जान गंवाने वाले सभी कुमाऊं के नैनीताल जिले के रहने वाले हैं। वह नोएडा ड्यूटी पर जा रहे थे।हादसा मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मनकरा मोड़ के पास हुआ। ।

रामपुर की ओर से आ रही कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और मूंढापांडे सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने कार सवार पांच युवकों में से चार को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि हादसे में चार युवकों की मौत हुई है और एक घायल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार सवार सभी लोग नैनीताल जिले के रहने वाले थे और नोएडा ड्यूटी के लिए जा रहे थे।

मृतकों की पहचान दयाल रावत निवासी वीमिला कंपाउंड नैनीताल, अनिल नेगी (38), सुंदर (42) और भुवन भंडारी (37) निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है। दयाल रावत नैनीताल बैंक की नोएडा शाखा में रीजनल मैनेजर के पद पर तैनात थे। हादसे में घायल यशदीप पांडे योगा टीचर और हल्द्वानी के रहने वाले थे।

हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *