पारिवारिक विवाद के बाद अपनी पिस्टल से खुद को उड़ा डाला,परिजन और शुभचिंतक शोक में डूबे

देहरादून/नैनीताल

नैनीताल जिले के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक युवा खनन व्यापारी द्वारा स्वयं को पिस्टल गोली मारकर आत्महत्या करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद के बाद इस तरह का कदम उठाए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

चोरगलिया के थाना प्रभारी हरपाल सिंह के अनुसार मृतक कमलेश सिंह अपने गांव में मां,भाई और पत्नी के साथ छोटी बेटी भी रहते थे। उनके पिता का लगभग दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। सोमवार रात करीब 9 बजे पत्नी के साथ हल्के पारिवारिक विवाद के बाद उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से स्वयं को गोली मार ली।

घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना रात करीब 10 से 10:30 बजे के आसपास मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अब तक की जांच में किसी व्यावसायिक विवाद या अन्य बाहरी कारण के संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *