एआईसीसी ने उत्तराखंड में 27 संगठन जिलाध्यक्षों की घोषणा कर लिस्ट की जारी, राज्य के सह प्रभारी बने मनोज यादव – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

एआईसीसी ने उत्तराखंड में 27 संगठन जिलाध्यक्षों की घोषणा कर लिस्ट की जारी, राज्य के सह प्रभारी बने मनोज यादव

दिल्ली/देहरादून
एआईसीसी द्वारा उत्तराखंड में बड़े संगठनात्मक फेरबदल किए गए हैं, प्रदेश के 27 संगठन जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार इन बदलाव का उद्देश्य कांग्रेस को धरातल पर सशक्त कर संगठनात्मक ढांचे को नई ऊर्जा देना है।
पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने जिन नामों की घोषणा की गई है उनमें कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं।
अल्मोड़ा जिले की कमान भूपेंद्र सिंह भोज को सौंपी गई है, जबकि बागेश्वर में अर्जुन चंद्र भट्ट और चमोली में सुरेश डिमरी को जिम्मेदारी दी गई है। चंपावत में चिराग सिंह फर्त्याल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
प्रदेश की राजधानी देहरादून शहर में डॉ. जसविंदर सिंह गोगी पर भरोसा जताते हुए पुनः रिपीट किया गया है।

हल्द्वानी शहर में गोविंद सिंह बिष्ट को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
दूसरी तरफ काशीपुर शहर से अल्का पाल, रुद्रपुर शहर से ममता रानी,

नैनीताल में राहुल छिमवाल को जिम्मेदारी मिली है।

देवप्रयाग से उत्तम असवाल को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
डीडीहाट में मनोहर सिंह टोलिया को नियुक्त किया गया है।

हरिद्वार में बलेश्वर सिंह और हरिद्वार शहर में अमन गर्ग को पदभार दिया गया है।
कोटद्वार से विकास नेगी और कोटद्वार शहर से मीना देवी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

पच्छवादून में संजय किशोर और परवदून में मोहित उनियाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पौड़ी गढ़वाल में विनोद सिंह नेगी, पिथौरागढ़ में मुकेश पंत, पुरोला में दिनेश चौहान, रानीखेत में दीपक किरोला और रुद्रप्रयाग में कुलदीप कंदारी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

इसके अलावा टिहरी गढ़वाल से मुरारी लाल खंडवाल, ऊधमसिंह नगर से हिमांशु गाबा,

उत्तरकाशी से प्रदीप सिंह रावत,

रुड़की से फुरकान अहमद और रुड़की शहर से राजेंद्र कुमार चौधरी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।इन नियुक्तियों को कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया है। पार्टी का मानना है कि नए जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

हालांकि कई राज्यों में प्रभारी और सह प्रभारियों के दायित्व में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा नए परिवर्तन किए गए हैं। उत्तराखंड में भी मनोज यादव को सह प्रभारी की नियुक्ति दी गई है।

देखिए लिस्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *