एम्स में भर्ती पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा की हालत स्थिर ,उधर,वहीं भर्ती रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह और उनकी पत्नी के स्वास्थ्य में लगातार सुधार – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

एम्स में भर्ती पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा की हालत स्थिर ,उधर,वहीं भर्ती रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह और उनकी पत्नी के स्वास्थ्य में लगातार सुधार

देहरादून/ऋषिकेश

एम्स ऋषिकेश में भर्ती पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा की हालत स्थिर बनी हुई है। किडनी फंक्शन टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद शनिवार को उनकी ड्यूरेटिक संबंधी दवाओं को बंद कर दिया गया है। उधर, एम्स में ही भर्ती रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह और उनकी पत्नी के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में भर्ती पर्यावरणविद् सुन्दलाल बहुगुणा की हालत में सुधार है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें बीती 8 मई एम्स में भर्ती किया गया था।

उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की राय पर बीते रोज उनका किडनी फंक्शन टेस्ट किया गया था। अध्ययन के बाद चिकित्सकों ने अब उनकी पेशाब संबंधी दवाएं बंद कर दी हैं। उन्हें एनआरबीएम मास्क द्वारा 13 लीटर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उनका सेचुरेशन लेवल 96 प्रतिशत पर है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति की लगातार निगरानी कर रही है।

उधर, एम्स में ही भर्ती रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह जी और उनकी पत्नी के स्वास्थ्य में भी लगातार सुधार हो रहा है। लिहाजा अब उनका ऑक्सीजन सपोर्ट हटा दिया गया है और वह रूम एअर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *