उत्तराखण्ड के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी,शुक्र शनि को भी भारी बरसात के चलते सड़के रही लबालब

देहरादून

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी है।

 

देहरादून समेत नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी है।

 

उत्तराखण्ड के अन्य जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका के चलते सतर्क रहने की सलाह है। दून में शुक्रवार के साथ शनिवार को भी सुबह से बादलों के डेरे के बाद झमाझम वर्षा हुई। सुबह से शुरू हुई बरसात दिन भर लगातार होती रही। जिससे दून के ज्यादातर क्षेत्र पानी से सराबोर हो गए।

 

चौक-चौराहों के जलमग्न होने के साथ ही दुकानों और घरों में पानी घुसने की खबरे हैं।

 

मसूरी मार्ग पर मलबा आ जाने से आवाजाही ठप रही। मसूरी मार्ग पर वाहन लगातार फंसे रहे।बोल्डर और मलबा आने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी रहीं।

 

कुमाऊं में हल्की बारिश के बीच सीमांत पिथौरागढ़ जिले में दिक्कतें बढ़ रही हैं। जिले में 25 मार्ग बंद हैं। तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर मलबा आने से चीन सीमा का संपर्क कटा है। शुक्रवार शाम से धारचूला के एलधारा में भूस्खलन व बोल्डर गिरने से खतरा बना हुआ है। मल्ली बाजार धारचूला के 40 परिवारों को घर छोड़ना पड़ा है। हालांकि प्रशासन ने उन्हें केएमवीएन के विश्राम गृह में ठहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *