कल से शुरू होने वाले बजट सत्र के लिए गैरसैंण में राज्यपाल,मुख्यमंत्री,मंत्री और विधायक,सभी तैयारियाँ पूरी

देहरादून/गैरसैंण

 

कल यानी सोमवार से साल के अंतिम विधान सभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र सोमवार 1 मार्च से शुरू होने जा रहा है। बजट सत्र गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधान सभा भवन में होना है।

 

प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मंत्री और विधायक गैरसैंण पहुंच गए हैं। बजट सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होना है।

 

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होने वाले बजट सत्र में शामिल होने के लिए सभी मंत्री व विधायकों को कोरोना की जांच कराना अनिवार्य किया गया है।। सत्र से 72 घंटे पहले की कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट होने के बाद ही माननियों को सदन में प्रवेश दिया जाएगा। सत्र से जुड़े अधिकारी/ कर्मचारियों को भी कोरोना टेस्ट कराना होगा। प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में जांच की व्यवस्था करेगा। दर्शक/अधिकारी दीर्घा में किसी को प्रवेश नहीं मिल पायेगा। विधानसभा अध्यक्ष के साथ सीएम ने सभी अधिकारियो से मौके पर ही तैयारियों का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *