जंगली जानवरों के हो रहे हमले से ग्रामीण और शहरी सभी लोग परेशान,वन विभाग और पुलिस कैसे पहुंचे हर जगह,लोगो ने की गश्त बढ़ाने की मांग

देहरादून/उधमसिंहनगर

उत्तराखंड के कई इलाकों में इन दिनों बाघ के हमले की खबरें आनी लगातार जारी हैं,गढ़वाल हों या फिर कुमाऊं कहीं भी ग्रामीण शहरी कोई भी क्षेत्र कहीं पर भी दस्तक दे सकता है।

ताजा मामला उधमसिंहनगर जिले में एक गुलदार ने मां के सामने ही खेलते हुए उसके चार साल के मासूम बच्चे को अपना शिकार बना डाला। उधमसिंहनगर जनपद के नानकमत्ता इलाके के एक खेत में अपने दुधारू पशुओं के लिए चारा काट रही सुखविंदर के सामने ही खेत में खेल रहे चार वर्षीय मासूम को तेंदुए ने मार डाला। मां और आसपास चारा काट रहीं महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ घबराकर तेंदुआ मासूम को छोड़ पास के गन्ने के खेत में तो चला गया लेकिन गर्दन पर तेंदुए के दांत लगने से मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दूसरी ओर प्रदेश की राजधानी के वीआईपी क्षेत्र कैनाल रोड पर एक बच्चे को बाघिन घायल कर भाग निकलि।

बताया गया कि शाम लगभग साढ़े छः बजे जाखन के बाला सुन्दरी मन्दिर के पास बाघिन ने अपने दो बच्चों सहित इस बालक पर हमला किया। सिर के पीछे पंजा मांरने से बाल को सिर के खाल समेत छिल गया है बच्चे को फिलहाल अस्पताल में एडमिट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *