अमिताभ आजकल राजधानी के आसपास गुड बाय फ़िल्म की शूट में व्यस्त,वीरवार को परमार्थ निकेतन की आरती में हुए शामिल

देहरादून

बाॅलीवुड सुपर स्टार अभिनेता अमिताभ बच्चन गुरूवार को ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन में थे।

वह वीरवार शाम स्वामी चिदानन्द सरस्वती के साथ निकेतन की गंगा आरती में शामिल हुए। अमिताभ बच्चन ने विनम्रता और सहजता से परमार्थ निकेतन की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया और जानकारी ली।

इस मौके पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्मों के माध्यम से अनेक कीर्तिमान स्थापित किये हैं। बच्चन परिवार ने भारत और भारतीय संस्कृति को गौरवान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। हरिवंश राय बच्चन जीवन और यौवन, सत्य और सौन्दर्य व प्रेम के अप्रतिम कवि थे, जिन्होंने भारतीय काव्य और साहित्य में उत्कृष्ट योगदान दिया।

स्वामी चिदानन्द ने कहा कि हमारा उत्तराखंड फिल्मों के लिये बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर बेस्ट स्पिरिचुअल डेस्टिनेशन, बेस्ट वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन, बेस्ट एडवेंचर डेस्टिनेशन और हिमालय की पवित्र वादियां है । इसके अलावा मां गंगा का पावन तट अपने आप में एक खुद एक बेस्ट डेस्टिनेशन हैं, जो कि अब दुनिया के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन में से एक बनता जा रहा है। अब तक उत्तराखंड में अनेक फिल्मों की शूटिंग की जा चुकी है। आगे भी उत्तराखंड को बेस्ट डेस्टिनेशन बनाये रखने के लिए यहां की संस्कृति और संस्कारों को जीवंत रखना होगा। इस प्रदेश की हरित और स्वच्छ को बनाये रखना होगा।

उल्लेखनीय है कि बाॅलीवुड की शान माने जाने वाले अमिताभ बच्चन इन दिनों उत्तराखण्ड में हैं और यहां अपनी टीम के साथ गुड बाय फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन नरेन्द्र नगर के होटल आनंदा में रूके हुए हैं।

अब तक अमिताभ फिल्म के दृश्यों की शूटिंग आसपास के क्षेत्रों में कर चुके हैं और इससे पहले भी कई मर्तबा कई फिल्मों की शूटिंग में शामिल हो चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *