आजकल आवारा जानवरों का आतंक बढ़ रहा हैजगह जगह आवरा जानवर देखने को मिल जायेंगे,जिनकी वजह से आये दिन कोई न कोई चोटिल हो ही जाता है। इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही है लेकिन इस आवारा जानवरों पर आखिर कौन लगायेगा लगाम।
ऋषिकेश के प्रगति विहार निवासी एक बुजुर्ग पर अचानक हुए सांड के हमले से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए एम्स ले जाकर भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम प्रगति विहार निवासी केशवानंद उम्र 80 वर्ष घूमने के लिए घर से बाहर निकले थे। तभी अंकुर पब्लिक स्कूल के समीप एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। जब तक बंबे संभलते तब सांड ने उनको गंभीर छोटी से घायल कर दिया था जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें एम्स रेफर कर दिया। यहां उनकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।