देहरादून
आंगनबाड़ी कार्यकर्ती / सेविका / मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के बैनर तले प्रदेश मे संगठन से जुडी प्रदेश कमेटी के निर्णय के अनुसार दिनांक 14 मार्च 2026 को प्रदेश स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं सहायिकाओं द्वारा अपनी विभिन्न मांगों के लेकर प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन किया गया था जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करना था।
लेकिन प्रशासन द्वारा हमें रोक कर भेड़ बकरियों की तरह घसीटते हुए बहुत ही बेशर्म और गंदे तरीके गाड़ियों में भर गया वह बहुत ही निंदनीय था।
जिस कारण सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अंदर काफी रोष है
जिस कारण उन्होंने सरकार एवं प्रशासन की हरकत पर यह ऐलान किया है कि वह अपने केंद्र में बैठकर केवल अपनी उपस्थिति के अलावा पोषण ट्रेकर पर कोई भी कार्य नही करेगी।
जब तक सरकार हमारे मानदेय को नहीं बढाती तब तक हम कोई भी पोषण ट्रेकर ओपन नहीं करेगे।
विभाग ने हमें रजिस्टर मे नही मोबाइल में फोन करने के लिए बोला गया है। इसलिए ना तो रिचार्ज के पैसे हैं नहीं खाना बनाने के पैसे हैं इसलिए सभी आंगनवाड़ी कलमबंद हड़ताल पर चली गई है।
