दून की मुख्य सड़क राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी में हुई एक और हत्या, एसएसपी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर

देहरादून

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिनदहाड़े एक और हत्या हो गई। जिम करने आए युवक को सामने से दो लोगों ने अलग अलग पिस्टल से गोलियां चलाईं जिससे युवक की मौत हो गई।

दरअसल, प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टोन क्रशर संचालक विक्रम शर्मा पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे, जिनमें 30 से अधिक हत्या के मामले भी शामिल बताए जा रहे हैं। उनके तार झारखंड के एक गैंग से जुड़े होने की बात भी सामने आ रही है। इसी आधार पर पुलिस इस हत्या को गैंगवार का नतीजा मानकर जांच कर रही है। सिल्वर सिटी मॉल में शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े स्टोन क्रशर संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस सक्रियता के बावजूद शहर में अब तक 5 मर्डर हो चुके हैं।

मृतक की पहचान विक्रम शर्मा (45) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से काशीपुर के निवासी है और वर्तमान में शहर के सहस्त्रधारा इलाके में रह रहे थे।

जानकारी के अनुसार विक्रम शर्मा सुबह करीब 9 बजे जिम पहुंचे थे। करीब 10 बजे के आसपास जब वह जिम से नीचे उतर रहे थे, तभी पहले से घात लगाए दो हमलावरों ने उन पर बाईं ओर से ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाई। गोली लगते ही मौके गिर गए।

बताया जा रहा है कि हमलावर पूरी योजना के साथ आए थे। सामने की। सड़क राजपुर रोड पर एक बाइक चालक को पहले से तैयार रखा गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक विक्रम को पहले से किसी खतरे की आशंका थी और वह अपने साथ पिस्टल लेकर आए थे, लेकिन हमलावरों ने उनको हथियार निकालने का मौका नहीं मिला।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश को जगह जगह नाकेबंदी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *