भाजपा आईटी विभाग के सभी 14 सांगठनिक जिलों के जिला सयोजको व सह सयोजको की नियुक्ति सूची जारी – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

भाजपा आईटी विभाग के सभी 14 सांगठनिक जिलों के जिला सयोजको व सह सयोजको की नियुक्ति सूची जारी

देहरादून

आगामी 2022 चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा ने अपने सभी मोर्चा प्रकोष्ठों को और अधिक सक्रिय करने पर जोर दिया है। इसके अंतर्गत वृहस्पतिवार को भाजपा आईटी विभाग ने अपने सभी 14 सांगठनिक जिलों के जिला सयोजको व सह सयोजको की नियुक्ति घोषणा की है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 2022 चुनावों व कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावनाओं को मध्यनजर रखते प्रदेश भाजपा ने अपने आईटी विभाग को और अधिक मजबूत करने के तहत अपने सांगठनिक जिलों में आईटी के जिला सयोजको व सह सयोजको की नियुक्ति की है।

चौहान ने बताया कि प्रदेश आईटी सयोंजक हिमांशु संगतानी द्वारा सभी जिलों के सयोजको व सह सयोजको के नियुक्ति की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.