देहरादून
देश में स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके परिवारों के कल्याण एवं जन सेवा हेतु राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत सरकार एमिनेंट कमेटी के पूर्व सदस्य प्रहलाद प्रजापति की सस्तुति पर उत्तराखंड से कर्मठ एवं संघर्षशील व्यक्तित्व के स्वामी उत्तराखंड कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री अवधेश पन्त को राष्ट्रीय स्तर पर उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंप गई ज्ञात हो की पंत पिछले काफी समय से उत्तराखंड प्रदेश ही नहीं अपितु संपूर्ण राष्ट्र में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के लगभग दो करोड़ परिजनों को देश में देश भक्ति की भावना जागने एवं स्वतंत्रता सेनानी परिवारों कोउनके सम्मान की लड़ाई को लड़ने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
अपने मनोनयन पर पंत ने सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय चयन समिति का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा के साथ करेंगे और देश की आजादी में अपना सर्वस्व कुर्बान करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान की रक्षा के लिए सदैव उत्तर पर रहेंगे।