उत्तराखंड ओलंपिक संघ में बड़ा बदलाव,3 बार के राष्ट्रीय चैंपियन और पूर्व विधायक महेश नेगी बने उत्तरांचल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष

देहरादून/नैनीताल

उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों का आयोजन का मौका मिला है,जल्दी यह खेल यहां होंगे।जिसके लिए राज्य सरकार जुटी हुई है।

इससे पहले उत्तराखंड ओलंपिक संघ में बड़ा बदलाव हुआ है तीन बार के राष्ट्रीय चैंपियन और पूर्व विधायक महेश नेगी को उत्तरांचल ओलंपिक संघ का अध्यक्ष बनाया गया है ।

उनके अध्यक्ष बनने के बाद खिलाड़ी और खेल प्रेमी अपने बीच ओलंपिक अध्यक्ष के रूप में एक खेल अधिकारी और राष्ट्रीय चैंपियन को देख निश्चित रूप से उत्तराखंड खेलों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल में हुई उत्तराखंड ओलंपिक की वार्षिक बैठक में ओलंपिक एसोसिएशन के संरक्षक मेहता सेमत उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव मौजूद रहे।

इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन एवं विधायक महेश नेगी को अध्यक्ष घोषित किया गया है।

नेगी ने सभी जिला ओलंपिक एसोसिएशन एवं इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन के संरक्षक राजीव मेहता एवं पूर्व अध्यक्ष निर्माण मुखर्जी का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *