कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से उत्तराखण्ड प्रवास के दौरान मुलाकात की। – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से उत्तराखण्ड प्रवास के दौरान मुलाकात की।

देहरादून

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला स्थित भारतीय सर्वेक्षण विभाग के कार्यालय में केंद्रीय मंत्री का पुष्प भेंट कर स्वागत किया।

इस दौरान दोनों ने भारतीय सर्वेक्षण विभाग के कार्यालय का भ्रमण किया। महासर्वेक्षक नवीन तोमर ने उन्हें विभाग की उपलब्धियों व कार्यव्यवस्था के बारे में जानकारी दी। मंत्रियों द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव व अन्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। गणेश जोशी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री का मार्गदर्शन उन्हें समय-समय पर प्राप्त होता रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री के साथ उनकी विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी फिर से प्रचंड बहुमत के साथ उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.