कालसी इच्छाड़ी डेम के पास खाई में गिरी गाड़ी, हिमाचल के तीन लोगो के शव किये रेस्क्यू

देहरादून/कालसी

 

वीरवार को थाना कालसी को द्वारा फोन सूचना मिली कि इच्छाडी बांध से करीब 6 किमी आगे त्यूणी की तरफ एक वाहन सड़क से दुर्घटना ग्रस्त होकर टोंस नदी के किनारे गिरा हुआ है, इस सूचना पर तत्काल थाना कालसी पुलिस मय रेस्क्यू उपकरण के मौके पर रवाना हुए और इसकी जानकारी उच्चाधिकारी गणों, आपदा कंट्रोल तथा एसडीआरएफ व 108 को भी दी गई, मौके पर पहुंचकर देखा कि घटना स्थल राजस्व क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जिस पर तत्काल एसडीएम कालसी को सूचित किया गया तथा मौके पर उपस्थित एसडीआरएफ तथा थाना पुलिस करीब 400 मीटर गहरी खाई में दुर्घटना ग्रस्त वाहन के पास पहुंचे, जहाँ गाड़ी रंग लाल ब्रेजा नम्बर HP08 A 3768 पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त अवस्था मे पड़ी थी , जिसके आस पास दो व्यक्ति पड़े थे तथा एक व्यक्ति गाड़ी के अंदर ही मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला, जिनको पुलिस टीम द्वारा सड़क किनारे रेस्क्यू कर पहुंचाया गया, वाहन के नंबर से वाहन स्वामी से फोन द्वारा संपर्क कर दुर्घटना की जानकारी दी गई, मौके पर एसडीएम कालसी, सीओ विकासनगर तथा थानाध्यक्ष कालसी मौजूद रहे। जाँच से जानकारी मिली कि वाहन में तीन व्यक्ति ही सवार थे, जो रात्रि में विकासनगर से समान लेकर हिमाचल की ओर जा रहे थे, इस स्थान के आसपास कोई रिहायशी स्थान न होने के कारण दुर्घटना के संबंध में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई। मृतकों की शिनाख्त हो गई है, राजस्व पुलिस द्वारा पंचायत नामा की कारवाई की जा रही है।

दुर्घटना में तीन लोग मृत हुए जिनमे

1- दिलशाद पुत्र इब्राहिम नि0 नेरवा हिमाचल प्रदेश, उम्र 24वर्ष।

2- रमिश रांता पुत्र रामानंद नि0 कोटी सराय तहसील नेरवा हिमाचल प्रदेश, उम्र 34 वर्ष।

3- विक्रम पुत्र रमेश नि0 कोटी सराय तहसील नेरवा हिमाचल प्रदेश, उम्र 31 वर्ष थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *