देहरादून/हल्द्वानी
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर बुधवार को शहर में विदेशी मदिरा की दुकानों पर प्रशासन ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया।
सिटी मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी और तहसीलदार की संयुक्त टीम द्वारा कुल 4 दुकानों की जांच की, गई जिसमें 3 दुकानों पर ओवररेटिंग के मामले सामने आए।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूली जा रही थी। ब्लेंडर्स प्राइड के क्वार्टर पर 5 रुपये और मैजिक मोमेंट्स पर 10 रुपये अधिक वसूले जा रहे थे। यह अनियमितता सामने आने के बाद संबंधित दुकानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जांच में यह भी सामने आया कि कई बोतलों पर अंकित QR कोड काम नहीं कर रहे थे, जो पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है। हालांकि, सभी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे चालू पाए गए और बिलिंग मशीन भी उपलब्ध रही।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं से किसी भी प्रकार की ओवररेटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसे निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे और कमी पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।