अयोध्या में श्रीराम के बाल रूप विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा में वर्चुअल रूप से शामिल सीएम धामी ने इस अवसर को बताया देश दुनिया के लिए स्वर्णिम क्षण

देहरादून

सोमवार को अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दून के टपकेश्वर मंदिर परिसर से वर्चुअल दर्शन कर प्रभु श्रीराम से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। सीएम धामी ने इससे पूर्व मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना और यज्ञ किया। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के बाल रूप विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज हम सब प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने हैं। यह हर्ष- उल्लास और देश को गौरान्वित करने वाला क्षण है।और यह दिन प्रभु श्री राम के न्याय और नैतिकता, सत्यनिष्ठा, साहस, शालीनता और करूणा के भाव को अपने जीवन में लाने के लिए संकल्प लेने का दिन है।

उन्होंने कहा कि संतो की तपस्या, कार सेवकों के बलिदान, करोड़ों सनातनियों की प्रतीक्षा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रबल इच्छाशक्ति के परिणामस्वरूप आज अयोध्या में श्री रामलला अपने भव्य एवं दिव्य मंदिर में विराजमान हो गये हैं। आज का यह स्वर्णिम अवसर हम सभी के जीवन में परम सौभाग्य लेकर आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *