एक्रो फेस्टिवल एवं SIV चैंपियनशिप टिहरी 2026 के दौरान झील में गिरे दो पैराग्लाइडर पायलटों को SDRF टीम द्वारा सफल रेस्क्यू करने पर सेनानायक यदुवंशी ने किया सम्मानित

देहरादून

एक्रो फेस्टिवल एवं SIV चैंपियनशिप टिहरी 2026 के दौरान दिनांक 29 जनवरी 2026 को पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के समय दो पैराग्लाइडर पायलटों के टिहरी झील में गिरने की घटना पर SDRF टीम द्वारा त्वरित एवं सफल रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित कर दोनों पायलटों की सुरक्षित जान बचाई गई थी।

रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF जवानों की सतर्कता, साहस एवं पेशेवर दक्षता से एक बड़ा हादसा टल गया।

सोमवार को इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल SDRF जवानों, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र चमोली, आरक्षी रविन्द्र सिंह, आरक्षी दीपक व टेक्निशियन अक्षय कुमार को सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी द्वारा वाहिनी मुख्यालय में सम्मानित किया गया।

सेनानायक ने जवानों की त्वरित रेस्क्यू कार्यवाही, अनुशासन एवं समन्वय की सराहना करते हुए उन्हें नगद पारितोषिक प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सेनानायक द्वारा कहा गया कि साहसिक खेल आयोजनों के दौरान SDRF की तत्परता एवं सजगता जन-सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। जवानों द्वारा किया गया यह कार्य SDRF की कार्यकुशलता, प्रतिबद्धता एवं सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *