नगर निगम में भाजपा के 15 सालों के अधिपत्य को लेकर कांग्रेस हुई मुखर,नगर निगम का प्रदर्शन कर किया घेराव – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

नगर निगम में भाजपा के 15 सालों के अधिपत्य को लेकर कांग्रेस हुई मुखर,नगर निगम का प्रदर्शन कर किया घेराव

देहरादून

सोमवार को देहरादून में महानगर कांग्रेस कमेटी का भाजपा के 15 साल के देहरादून नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ ” नगर निगम घेराव ” कार्यक्रम किया जिसमें कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन में सम्मलित हुए।

प्रदर्शन में उत्तराखंड कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा , पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर, नवीन जोशी, सूर्यकांत धस्माना व अन्य नेताओं ने अपने विचार रखे।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि भाजपा को नगर निगम देहरादून के 15 साल के भ्रष्टाचार का हिसाब देना होगा । देहरादून में 1537 करोड़ के स्मार्ट सिटी भ्रष्टाचार से लेकर 15 साल में नगर निगम देहरादून की हर मोर्चे पर विफलता को लेकर देहरादून की जनता त्रस्त है अतः जनता के मुद्दों पर हमारा जनसंघर्ष जारी रहेगा !

कांग्रेस के प्रदर्शन सैकड़ों कार्यकताओं ने भाजपा के 15 साल, दून नगर निगम बेहाल जैसे स्लोगन लिखे नारे की तख्ती लेकर नगर निगम में भाजपा के 15 सालों में हुए भ्रष्टाचार को लेकर आवाज उठाई।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के नेतृत्व में देहरादून युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता मोनी , मसूरी विधानसभा अध्यक्ष अंकित थापा , अभिषेक मेहता, अनिमेष, आयुष शर्मा, साहिल, कृष्णा मारवाह, राजा सोनकर, दीपक धीमान व कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.