जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष सहित पंचायत प्रतिनिधियो संग कांग्रेस ने मनाई घी त्यार, सभी को किया पुष्प देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष सहित पंचायत प्रतिनिधियो संग कांग्रेस ने मनाई घी त्यार, सभी को किया पुष्प देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित

देहरादून

जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र प्रमुख पंचायत अघ्यक्ष, नगर निगम पार्षद आदि जनप्रतिनिधियों का सम्मान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वैडिंग प्वाईट मे किया गया जिसमें नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुखविंदर कौर उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह सहित देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों के जिला पंचायत संदस्य, क्षेत्र प्रमुख व नगर निगम के पार्षद शामिल रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सभी निर्वाचित नेताओं को स्वागत करते हुए कहा कि इस देहरादून के पंचायत चुनाव के नायक पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह रहे है। उन्होने जिस कुशलता के साथ व अपने नेतृत्व क्षमता के बलबुते पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निराशा को तोड़ा है क्योंकि विभिन्न चुनाव मे हारने के बाद प्रीतम सिंह के नेतृत्व मे तमाम सरकारी बाधाओं अड़चनो के बावजूद भी उन्होने कांग्रेस का परचम लहराया है उनके साथ-साथ तमाम कांगेस कार्यकर्ता व नेतागण सभी बधाई के पात्र है कि उन्होने देहरादून की इस जीत का संदेश पूरे प्रदेश व देश को देकर यह साबित कर दिया कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुटता व अपने संघर्ष के बलबूते पर भाजपा को शिकस्त दे सकता है। उन्होने कहा कि यदि राज्य सरकार ने बाधा नही ड़ाली होती तो शायद हम इतने जागरुक होकर नही पड़ पाते। वही रावत ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की तारिफ करते हुए कहा कि उन्होने भी इस बीच कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ाने मे कोई कसर नही छोड़ी है वो भी इस जीत मे भागीदार है और यही जीत 2027 मे कांगेस सरकार लाने का मार्ग प्रशस्त्र करेगी। और कहा कि हम संघर्ष के बलबूते पर आप सब के साहस, संघर्ष व सहयोग से कांग्रेस की सरकार बनायेगें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश के अन्दर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग का गुन्ड़ागर्दी व लोकतंत्र को कुचने का काम किया है फिर भी हम कार्यकर्ता के दम पर व पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह के रणनीति कौशल से देहरादून जिला पंचायत जितने मे सफल रहे है यह हमारी एकजुटता व संघर्ष का परिणाम है।

पूर्व कांगेस अध्यक्ष व पूर्व केबिनेट मिनिस्टर प्रीतम सिंह ने राज्य सरकार की अलोचना करते हुए कहा कि देहरादून के जिला पंचायत के चुनावों मे जोर जबरजस्ती से सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग का आरक्षण अवैध रुप मे किया था फिर भी हम जनता के सहयोग व कार्यकर्ताओ के बल पर जिला पंचायत अघ्यक्ष सुखविन्दर कौर व उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह को विजयी बनाने मे सफलता प्राप्त की है। इस विजय मे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तारिफ करते हुए कहा कि वो निरंतर अपने संघर्ष सक्रियता से हम सबका मनोबल बढ़ा रहे थे जिसका लाभ हम सबको मिला है और हम सब एकजुट होकर 2027 मे कांग्रेस की सरकार लाने मे सफल रहेगें। उन्होने यह भी कहा कि नैनीताल, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सभी जिलो मे पुलिस के बलबूते पर चुनाव को प्रभावित करने का खुला प्रयास किया गया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने किया।

सम्मानित होने वाले जिला पंचायत सदस्य खुशबू गुरुंग, संजय किशोर, विरेन्द्र सिंह रावत, प्रवीण सिंह रावत, केशर सिंह, दीवान सिंह तोमर, श्याम सिंह चौहान, अमिता वर्मा, पिंकी रौहिला, विजय लक्ष्मी, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, सहसपुर प्रमुख अर्चना रावत, ज्येष्ठ प्रमुख धनवीर सिंह, कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान व ज्येष्ठ प्रमुख संजय सिंधवाल, प्रमुख आशा वर्मा चकराता, ज्येष्ठ प्रमुख चकराता फतह सिंह सहित देहरादून नगर निगम पार्षद कोमल वोहरा, मंगू, संगीता गुप्ता, आदि।

कार्यक्रम मे कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव व विधायक काजी निजामुददीन, विध्यक टिहरी विक्रम सिंह नेगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण,

विरेन्द्र पौखरियाल, आर्येंद्र शर्मा, महानगर अध्रूक्ष ड़ा जसविन्दर सिंह गोगी, जयेन्द्र रमोला, विनय सारस्वत, लाल चंद शर्मा, मोहित उनियाल, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, सूर्यकान्त धस्माना, गरिमा दसौनी, गोदावरी थापली, सोमेन्द्र बोरा, महेन्द्र नेगी गुरुजी, सुशील राठी, शशपाल बिष्ट, राजकुमार जयसवाल, ललित सिंह बिष्ट, मनमोहन शर्मा, जगदीश धीमान, गोकुल मरोला, इतात खान, अबदुल रज्जाक, मनोज नौटियाल, जितेन्द्र बिष्ट, सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकताओं द्वारा शिकरत की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.