अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस सेवादल ने किया राष्ट्रीय तिरंगा यात्रा का आयोजन – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस सेवादल ने किया राष्ट्रीय तिरंगा यात्रा का आयोजन

देहरादून

नौ अगस्त यानी अगस्त क्रांन्ति के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्रवान पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैंकड़ो में कांग्रेसजन राजीव भवन में एकत्र हुए।

कार्यक्रम के तहत सर्व प्रथम नेता प्रतिपक्ष प्रीतम द्वारा कार्यालय प्रांगण में पार्टी का ध्वजारोहण किया तथा सेवादल के कार्यकर्ताओं ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा अगस्त क्रांति के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।8

राष्ट्रीय तिरंगा यात्रा सेवादल कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से शुरू होकर घण्टाघर, दर्शन लाल चोक से वॉपस घण्टाघर होते हुए गांधी पार्क तक मार्च किया।

इस अवसर पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अगस्त क्रान्ति का दिन एक एैतिहासिक दिन है। आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत को भारत से निकालने के लिए राष्ट्र को अंग्रेजो भारत छोड़ो का नारा दिया जो पूरे देश में गूंजा और इसी नारे को लगाते हुए लाखों नर-नारियों ने देश की आजादी के लिए करो और मरो के नारे के साथ बढ़चढ़ कर आजादी के आन्दोलन में भाग लेने का संकल्प लिया। जिसे देखकर बिटिश हुकूमत भयभीत हो गई और आन्दोलन को क्रूरता से दबाना शुरू कर दिया। अंगे्रजी हूकूमत ने आजादी के दिवानो पर लाठियां तथा गोलियां वरसानी शुरू कर दी जिसमें अनेकों स्वतंत्रता सेनानी शहीद हुए तथा कई जेल में डाल दिये गये। इसके बावजूद भी आजादी के दिवानों ने हार नहीं मानी और दृढ निश्चय के साथ देश की आजादी के लिए संघर्ष करते हुए आगे बढ़ते चले गये तथा देश को आजादी दिलाई।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम स्वतंत्र भारत में अगस्त क्रान्ति के अमर शहीदों के बलिदानों के कारण ही आजादी की सांस ले रहे हैं। हमें राष्ट्र के लिए शहीद हुए स्वतंत्रता आन्दोलन के सेनानियों को सदैव याद रखना चाहिए। हम अगस्त क्रान्ति के संधर्ष को कभी भुला नहीं सकते। हमें अगस्त क्रन्ति के शहीदों और महान क्रान्तिकारी नेताओं से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। यही हमारी अगस्त क्रान्ति के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आजादी के आन्दोलन में हजारों हजार क्रान्तिकारियों ने देश की आजादी के लिए लड़ाई के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करते हुए भाग लिया आज हमें उसी प्रकार उत्तराखण्ड के नव निर्माण में संकल्पबद्ध होकर उत्तराखण्ड राज्य के विकास को आगे बढ़ाना है तथा उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के शहीदों के सपनों को साकार करना है। हमारा उद्देश्य होना चाहिए कि हर गरीब को रोटी, हर नौजवान को रोजगार मिले।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, सेवादल के प्रदेश प्रभारी डाॅ.अमरजीत सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस प्रवक्ता जरिता लैतफलांग, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, सेवादल अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, हेमा पुरोहित, मीडिया कमेटी के प्रदेश प्रभारी राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री याकूब सिद्धिकी, ताहिर अली, वरिष्ठ प्रवक्ता डाॅ.आर.पी. रतूडी, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, अकिल अहमद, यशपाल चोहान, प्रदेश सचिव टीटू त्यागी,शांति रावत, मंजुला तोमर, मंजू त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा,कमलेश रमन,अजय भण्डारी, राजेन्द्र दुर्गापाल, मनमोहन शर्मा, नीरज त्यागी, राशिद चोधरी, राजकुमार, राजकुमार यादव, विनोद धनोसी, विकास नेगी, कुलदीप शर्मा, प्रवक्ता अशोक मल्होत्रा, रेखा कश्यप, संग्राम सिंह पुंडीर, मदन लाल, कै.बलवीर रावत, सुलेमन अली, अरूण शर्मा, सुनित राठौर, देवेन्द्र सती, मंजू चोहान, अजय किशोर भण्डारी, अंकुर रौथाण, विशाल रावत, जय विशाल आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *