कॉंग्रेसियों ने बढती महंगाई को लेकर सिलिंडर के साथ किया रायपुर विधानसभा में प्रदर्शन – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

कॉंग्रेसियों ने बढती महंगाई को लेकर सिलिंडर के साथ किया रायपुर विधानसभा में प्रदर्शन

देहरादून

महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने डालनवाला देहरादून में सिलेण्डर को साथ लेकर लगातार बढते दामों के खिलाफ़ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेता लाल चंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने मातृत्व दिवस पर माताओं को दिया मंहगाई का तोहफा। घरेलू गैस सिलेण्डर के दाम 1000 के ऊपर पहुंचा दिया है। देश में प्रचण्ड बहुमत वाली भाजपा सरकारों ने जनता को चुनावी लाभ के लिए केवल भ्रमित करने का काम किया। मोदी सरकार की अभी तक के कार्यकाल की उपलब्धियों में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलेण्डर तथा खाद्य पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के अलावा और कोई कुछ नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज मंहगाई अपने चरम पर है तथा आम आदमी को दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करना पड रहा है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस के लगातार बढते दामों से देश व प्रदेश की जनता पीड़ित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पांच राज्यों में चुनावों को देखते हुए पेट्रोलियम पदार्थों के बढते दामों को कुछ समय के लिए रोक कर केवल जनता को भ्रमित किया परन्तु जैसे ही चुनावी नतीजे निकले फिर से मंहगाई का मीटर दिन-दूनी-रात चोगुनी रफ्तार से बढा दिया है। हालात यह हो गए हैं कि गरीब आदमी के घर में चूल्हा जलना मुश्किल दिख रहा है।

मदर्स डे के इस मौके पर पूर्व पार्षद मूर्तिदेवी ने क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित किया और केक काटा। मुर्ति देवी ने कहा कि कॉंग्रेस ने महिलाओं को जो सम्मान दिया है कभी किसी पार्टी ने नही दिया। आज की महिलाओं को सिर्फ सम्मान चाहिए। महंगाई के इस दौर में घर चलाना आसान नही है इसीलिए हमने आज महिलाओं को सम्मानित कर उनके हौंसले को बढ़ाने का काम किया है।

वही इस मौके पर प्रदेश सचिव टीटू त्यागी ने हाथों में सिलिंडर उठा प्रदर्शन करते हुए कहा कि चुनाव में बड़े-बड़े वादे करने वाले नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा के नेता गरीब जनता का मजाक उड़ाते नज़र आ रहे हैं। भाजपानीत सरकार को आम जनता के दुःख दर्द से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने मोदी सरकार पर देश की जनता के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में वोट का लाभ लेने के लिए कुछ दिन तक पेट्रोल, डीज़ल, गैस सिलेंडर, के दाम स्थिर रखने के बाद एक बार फिर से रसोई गैस और खाद्य पदार्थ आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व पार्षद मूर्ति देवी के साथ पार्षद प्रवेश त्यागी पूर्व पार्षद तितु त्यागी,आनंद त्यागी, पार्षद इलियास अंसारी,पूर्व राज्य मंत्री टीकाराम पांडे,रोबिन त्यागी , अजबपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजय गुप्ता,गौतम ,मोहम्मद आबिद,कविता लिंगवाल,शशिबाला कनोजिया,रानी देवी,संगीता,सीता,माया देवी,सुशीला, सरोज,रमा, रीना देवी, अनु,नजमा,अंजुम,शीला, शशि, गुलजार अहमद, सीता देवी,मंजू,नूर जहा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.