रुद्रपुर में जमा हुए कांग्रेसियों ने किसानों संग निकाली किसान बिल के विरोध में ट्रैक्टर रैली – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

रुद्रपुर में जमा हुए कांग्रेसियों ने किसानों संग निकाली किसान बिल के विरोध में ट्रैक्टर रैली

देहरादुन/रुद्रपुर

उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादवबऔर पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव पंजाब प्रभारी हरीश रावत व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए तीन बिल काले कानून के विरोध में विशाल किसान अधिकार ट्रैक्टर रैली अनाज मंडी से रोडवेज बस अड्डे तक निकाली और फिर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

जिसमें निम्न मांगे थी जिनमें तीन बिल काले कानून को वापस लिये जाने की मांग,दिल्ली आंदोलन में शहीद हुए किसानों को मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी ,गन्ने का मूल्य बढ़ाकर शीघ्र घोषित करें,धान का और गन्ने का बकाया शीघ्र भुगतान करें।

इस रैली में मुख्य रूप से सुरेंद्र सोलंकी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी अखिल भारतीय किसान कांग्रेस,अजय चौधरी प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड किसान कांग्रेस, सुशील राठी प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेस कमेटी, गोविंद सिंह कुंजवाल विधायक, काजी निजामुद्दीन विधायक, तिलकराज बेहड़ पूर्व करण माहरा विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, नारायण पाल पूर्व विधायक, प्रकाश जोशी पूर्व रास्ट्रीय सचिव कांग्रेस, जितेंद्र संधू प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड किसान कांग्रेस, अमन कुमार प्रदेश महामंत्री किसान कांग्रेस, गज्जन सिंह, अमरजीत सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, राजीव ग्रोवर प्रदेश महासचिव, प्रीत ग्रोवर, हरप्रीत सिंह हैप्पी, मनप्रीत सिंह महार, सतवीर चौधरी महासचिव गढ़वाल मंडल, देवेंद्र सिंह विर्क, गुरुदेव सिंह, कुलदीप सिंह विर्क, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह , जुगराज सिंह, अंकित चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *