देहरादून
दून नगर निगम पार्षदों ने निगम के मेयर से मुलाकात कर उन्हें अवगत करवाया कि पिछले दो-तीन माह पूर्व से फुटपाथ के ऊपर बस सेंटर का ढांचा बनाकर उसके ऊपर विज्ञापन बोर्ड लगा दिए गए हैं। जिसकी वजह से फुटपाथ पर चलने वाले बुजुर्गों महिलाएं और फुटपाथ पर चलने वालों को समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है और हमेशा दुर्घटना होने का भी भय बना रहता है। जबकि पूर्व में नगर निगम द्वारा समस्त फुटपाथों पर विज्ञापन बोर्ड हटा दिए गए थे ।
कंपनी द्वारा मेयर और नगर निगम बोर्ड को बिना संज्ञान में लाए हुए पूरे शहर में फुटपाथों पर बस शेल्टर और विज्ञापन बोर्ड लगाने का कार्य कर दिया गया।
अतः जांच करवा कर उन्हें तुरंत हटाने का कष्ट करें ताकि फुटपाथ पर चलने वालों को राहत मिल सक मुलाकात करने वालों में पार्षद भूपेंद्र कठैत , अमीता सिंह , कमली भट्ट , स्वामी डोभाल , अशोक डोबरियाल ,योगेश घाघट, मीनाक्षी नौटियाल, अल्पना राणा आदि पार्षद मौजूद रहे।
