देहरादून महानगर कांग्रेस ने फूंका भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम का पुतला,वे दूषित मानसिक रूप से दिवालिया हैं भाजपा उनका इलाज करवाए – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

देहरादून महानगर कांग्रेस ने फूंका भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम का पुतला,वे दूषित मानसिक रूप से दिवालिया हैं भाजपा उनका इलाज करवाए

देहरादून

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर आज देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम का पुतला दहन किया।

 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महानगर कांग्रेसजन प्रदेश कार्यालय में एकत्र हुए जहां से महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में भाजपा महामंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ऐस्लेहाॅल चैक की ओर गये जहां पर उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यन्त गौतम का पुतला दहन किया।

 

महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि दुष्यन्त गौतम ने अपनी अभद्र टिप्पणी से न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का चरित्र हनन किया है अपितु मातृशक्ति का अपमान करने के साथ ही हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी भारतीय जनता पार्टी के नेता जनता की धार्मिक भावनाएं आहत करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम की कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं पर की गई घृणित मानसिकता वाली अभद्र टिप्पणी की जितनी भी निन्दा की जाय कम है।

 

उन्होंने कहा कि दुष्यन्त गौतम मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं जिन्हें उपचार की आवश्यकता है तथा भाजपा को पहले उनका उपचार करवाना चाहिए नही ंतो कांग्रेस कार्यकर्ता उनका उपचार कराने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब-जब भाजपा नेताओं द्वारा महिलाओं का अपमान किया जाता है तब-तब भाजपा की महिला नेत्रियों और प्रवक्ताओं को सांप सूंघ जाता है।

 

पुतला दहन करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, अरुण बलोनी, रविन्द्र पुंडीर, विपुल नौटियाल, अभिषेक तिवारी, लक्की राणा, पिया थापा, अनुराधा, राॅबिन त्यागी, पुष्पा पंवार, मंजू चौहान, अनूप पासी, विरेन्द्र पंवार, सुलेमान अली, बिट्टू रावत, सुनीता देवी, पूजा, अंजू भारती, रेखा ढींगरा, विकास ठाकुर, शशि बाला, राधा देवी, अंजू देवी, सुधीर सुनेहरा, प्रमोद गुप्ता, सावित्री थापा आदि  शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.