डीएम बंसल,सीडीओ अभिनव और एसएसपी डोभाल ने अधिकारियों संग किया परेड ग्राउंड कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश

देहरादून

23 मार्च सोमवार को परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न महानुभावों, गणमान्य अतिथियों के साथ- साथ भारी संख्या में लोगों के आने की संभावना के दृष्टिगत सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने दून के जिलाधिकारी, सीडीओ तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी देहरादून व एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को कार्यक्रम हेतु की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर समय से सारी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथिगणो एवं महानुभावों के सम्मलित होने के दृष्टिगत उपस्थित अधिकारियों को सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यक्रम में आने वाले अथितिगणो, व्यक्तियो के वाहनों की पार्किंग पूर्व में चिन्हित किये गए पार्किंग स्थलों में ही कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *