डीएम नितिका ने निर्माणाधीन शहीद स्थल पहुंच अधिकारियों के साथ किया मौके पर प्रगति का स्थलीय निरीक्षण

देहरादून/टिहरी

जिले की डीएम नितिका खण्डेलवाल ने बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन शहीद स्थल मुख्य बाजार में नागरिक मंच एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पदाधिकारियों एवं कार्यदाई संस्था टीचडीसी के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कार्यदाई संस्था टीचडीसी ने जिलाधिकारी को बताया कि दो माह के भीतर निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा साथ ही

पदाधिकारियों द्वारा जो छोटी-छोटी समस्याएं बताई गई उन्हें भी पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था को दिए।

इस अवसर पर महाप्रबन्धक टीएचडीसी विजय सहगल राकेश थपलियाल,बीकेटीसी के सदस्य दिनेश डोभाल आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *