देहरादून
रविवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ती/ सेविका/ मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश स्तर पर चुनाव उज्जवल होटल रेस्टोरेंट देहरादून में संपन्न हुआ जिसमें सभी प्रदेश,जिला, ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लाक कार्यकारिणी के सभी नये पुराने सदस्य बैठक में प्रतिभाग किया
जिसे प्रदेश कमेटी के समय अवधि पूरे होने पर चुनाव कराए गए जिसमें प्रदेश भर से सभी लोगों ने अपनी दावेदारी पेश करी इसमें प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश महामंत्री,पर प्रदेश संगठन मंत्री,प्रदेश प्रभारी, मीडिया प्रभारी प्रदेश प्रदेश सदस्य के रूप में कई लोगों ने अपना नामांकन पत्र पेश किया।
चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने पर सभी लोगों ने जोश एवं खुशी का माहौल था
* जिसमें सभी ब्लॉकों से लिखित वोटिंग पत्रों के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष पद पर पौडी से रेखा नेगी को 27376 वोट डालकर सभी लोगों ने अपना प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर बागेश्वर से बिमला कोहली,
* प्रदेश महामंत्री पद पर उधम सिंह नगर से रंजीता अरोरा
* प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर हरिद्वार से पूनम देवी,
* प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर चम्पावत से गोविन्दी मेहता
* प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर रुद्रप्रयाग से सुनीता भटृ
* प्रदेश सदस्य के पद पर रुद्रप्रयाग से उपासना सेमवाल
* प्रदेश सदस्य पद हेतु पौड़ी से बसंती रावत
* प्रदेश सदस्य पद हेतु हरिद्वार से अंजू
* प्रदेश सदस्य पद हेतु टिहरी से सरोजिनी अन्थ्वाल
* प्रदेश सदस्य पद हेतु उत्तरकाशी से रुक्मणी सेमवाल
* प्रदेश सदस्य पद हेतु देहरादून से संध्या नेगी
* प्रदेश सदस्य पद हेतु चमोली से कस्तूरबा देवी
* प्रदेश सदस्य पद हेतु बागेश्वर से कुमारी भावना
* प्रदेश सदस्य पद हेतु नैनीताल से धनापा बिष्ट
* प्रदेश सदस्य प्रदेश चंपावत से विमला पनेरू
* प्रदेश सदस्य पद हेतु पिथौरागढ़ से कुन्ती पोखरिया
* प्रदेश सदस्य प्रदेश उधम सिंह नगर से कुसुम लता
को नियुक्त करते हुए सभी लोगों ने हर्ष खुशी के साथ विजय जुलूस के साथ अपने संगठन की जीत का उद्घोष किया,
* जिसमें कोर कमेटी के मेंबरों सहित अन्य लोगों के पदाधिकारी में सम्मिलित थे ।
* पुष्पा सजवाण, बीना तड़ियाल, जिला अध्यक्ष पौड़ी पूनम कैन्तूरा, देहरादून पिंकी सिह, चंपावत मीना बोरा, टेहरी ममता रतूडी,हरिद्वार से रितेश चौहान, उत्तरकाशी विजयलक्ष्मी नौटियाल, रुद्रप्रयाग सुनीता बडथ्वाल, पिथौरागढ़ नीमा जोशी, बागेश्वर भगवती जोशी अल्मोड़ा रजनी बगडवाल, नैनीताल हेमा लोहानी उधम सिंह नगर चंद्रावती, चमोली अभिलाषा आदि मौजूद रहे।
