पौड़ी एसएसपी के नाम पर फेसबुक पर फर्जी अकाउंट, साइबर सेल ने किया मामला दर्ज़ ,जल्द होगा शातिर पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून/पौड़ी
पौड़ी जनपद में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम पर फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया गया है। इस मामले में पुलिस की साइबर सेल टीम ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बताते चले कि फर्जी अकाउंट पर बाकायदा एसएसपी की तस्वीर लगाई गई है और आशंका है कि इसका उपयोग संदिग्ध गतिविधियों के लिए किया जा सकता है, जिससे पौड़ी पुलिस की छवि खराब हो सकती है।
पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही इस मामले में खुलासे की उम्मीद की जा रही है।
पुलिस के अनुसार आजकल इस तरह के अकाउंट्स बनाना आम बात हो गई है। हालांकि पूर्व में डीजीपी जैसे पद पर बैठे अधिकारियों तक के अकाउंट्स बन चुके हैं। इस तरह की हरकत करने वाले एक न एक दिन पुलिस की पकड़ में आते ही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *