वन विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश नैथानी का निधन, राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने किया शोक व्यक्त, 15 जनवरी को हुए वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक स्थगित – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

वन विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश नैथानी का निधन, राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने किया शोक व्यक्त, 15 जनवरी को हुए वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक स्थगित

देहरादून

वन विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश नैथानी का आज निधन हो गया। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कल 15 जनवरी 2026 को प्रस्तावित महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को स्थगित कर दिया है।

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणा ने कहा कि नैथानी की असमय मृत्यु न केवल उनके परिवारजनों के लिए, बल्कि सम्पूर्ण संगठन, कर्मचारियों और सहयोगियों के लिए एक गहरा आघात है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि गिरीश नैथानी एक कर्मठ, निष्ठावान एवं दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता थे। उन्होंने अपने संपूर्ण कार्यकाल में कर्मचारियों के अधिकारों, हितों एवं कल्याण के लिए निरंतर संघर्ष किया और संगठन को एकजुट, सशक्त एवं संघर्षशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन सादगी, ईमानदारी एवं निस्वार्थ सेवा का प्रतीक रहा है।

राणाकोटी ने कहा कि नैथानी सदैव कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहे और उनके समाधान हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहे। उनके मार्गदर्शन में संगठन ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। उनका सौम्य स्वभाव, सरल व्यवहार और दृढ़ नेतृत्व संगठन के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनके योगदान को संगठन कभी भुला नहीं सकेगा।

उन्होंने कहा कि इस अपूरणीय क्षति से पूरा संगठन स्तब्ध एवं शोकाकुल है। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ का प्रत्येक पदाधिकारी, सदस्य एवं कर्मचारी इस दुःख की घड़ी में शोकसंतप्त परिवार के साथ खड़ा है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं उनके परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *