वन मंत्री सुबोध उनियाल ने 28वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता-2025 के लोगो गैरकॉट ‘हेमू’ का किया अनावरण,12 से 16 नवंबर तक होंगे वन खेल,कार्यक्रम जारी

देहरादून

28वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता, 2025 के लोगों एवं गैरकॉट ‘हेमू’ का अनावरण आज देहरादून स्थित होटल हयात में आयोजित एक विशेष रामारोह में माननीय वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव (वन) आर के सुधांशु तथा प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) डी. समीर सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से 28वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता, 2025 का लोगो एवं मैस्कॉट का अनावरण किया गया।

इस अवसर पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि तथा आयोजन समिति के सदस्य भी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता का मेरकॉट हिम तेंदुआ है, जो हिमालय की अद्‌भुत जैव विविधता, साहरा, शक्ति और संरक्षण की भावना का प्रतीक है। उत्तराखंड में हिम तेंदुओं की अनुमानित संख्या 124 है, जो देश में दूरात्रा सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह चयन प्रदेश के पर्यावरणीय संरक्षण प्रयासों और हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

लोगो डिजाइन में हिमालय की नव्यता, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और वन विभाग की टीम भावना को कलात्मक रूप से दर्शाया गया है। इसमें नदियों, पर्वत, वन और वन्यजीवों के बच्चों के साथ खेल भावना और पर्यावरणीय संतुलन का सुंदर संगम झलकता है।

28वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता 12 से 16 नवम्बर, 2025 तक देहरादून में आयोजित की जाएगी। इस आयोजन में देशभर के 43 दलों के लगभग 3,500 प्रतिभागी और 500 अधिकारी/कर्मचारी भाग लेंगे। लगभग 25 खेल विधाओं में 200 स्पर्धाएँ आयोजित की जाएँगी। यह प्रतियोगिता वन परिवार के भीतर शारीरिक दक्षता टीम भावना, सौहार्द और पर्यावरणीय जागरूकता को सशक्त करने का एक माध्यम है।

यह आयोजन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) के सहयोग से हो रहा है. जिसने सदैव इस प्रकार के प्रयासों को मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान किया है।

‘हेमू’ संदेश देता है कि ‘हिमालय की रक्षा करें, खेल भावना अपनाएँ और हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.