असम राइफल्स के पूर्व कमांडेंट शिव सिंह नेगी का दून के एक निजी चिकित्सालय मे निधन, हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

देहरादून

ARESA से जुड़े असम राइफल्स के कमांडेंट रहे 77 वर्षीय शिव सिंह नेगी का बृहस्पतिवार की देर रात निधन हो गया।

देहरादून के एक निजी चिकित्सालय में असम राइफल्स एक्स सर्विसमैन एसोसिएशन के मजबूत स्तंभ सेवानिवृत् कमांडेंट शिव सिंह नेगी ने अंतिम सांस ली।

असम राइफल्स एक्स सर्विसमैन एसोसिएशन (ARESA) से जुड़े पूर्व सैनिकों में गम का माहौल व्याप्त था। उन्होंने रिटायरमेंट के बाद असम राइफल्स के सैनिकों की समस्याओं के लिए बहुत कम किया। इसीलिए उनसे जुड़े हर व्यक्ति की आंखे उनको अंतिम विदाई देते हुए बेहद नम थीं।

बुधवार को अस्पताल से मोथरोंवाला स्थित उनके आवास पर लाने के उपरांत राष्ट्रीय झंडे में लपेटा गया,पुष्प चक्र अर्पित किया गया और सेना की धुन पर सैन्य सम्मान के साथ हरिद्वार के लिए उनकी अंतिम विदाई हुई। जहां उनका पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस अवसर पर उनकी अंतिम यात्रा में ARESA के पेटर्न पूर्व कमांडेंट आर एस नेगी,गोपाल थापा,अशोक नेगी, कांता भंडारी,रमेश आर्य, पी एल आर्य और उनके परिजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *