गौरव जनजातीय पखवाड़ा शुक्रवार से शुरू हो 26 नवंबर तक चलेगा,जिसमे राज्य के समस्त विद्यालयों के छात्रों से बुरसा मुंडा के योगदान पर केंद्रित कार्यक्रम होंगे आयोजित – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

गौरव जनजातीय पखवाड़ा शुक्रवार से शुरू हो 26 नवंबर तक चलेगा,जिसमे राज्य के समस्त विद्यालयों के छात्रों से बुरसा मुंडा के योगदान पर केंद्रित कार्यक्रम होंगे आयोजित

देहरादून

राज्य सरकार ने बिरसा मुंडा को लेकर “जनजातीय गौरव पखवाड़ा” के आयोजन विषयक कार्यक्रम जारी कर दिया है।

शिक्षा विभाग ने इसको लेकर विज्ञप्ति जारी की है जिसमें राज के समस्त विद्यालयों में शुक्रवार सेकुलर अगले 15 दिनों तक 26 नवंबर तक अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे।

उपर्युक्त विषयक भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के पत्र संख्याः D.O. No.7-7/2024-IS-11 दिनांक 11.11.2024 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें। पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि बिरसा मुंडा के जीवन और योगदान पर दिनांक 15 नवंबर 2024 से 26 नवंबर 2024 तक राज्य के समस्त विद्यालयों में “जनजातीय गौरव पखवाडा” का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

इस हेतु एनसीईआरटी ने बिरसा मुंडा के जीवन और योगदान पर एक प्रश्नोत्तरी और माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा उन्हें दी गई श्रद्धांजलि को शामिल करते हुए एक लघु वीडियो के साथ एक ग्रेड विशिष्ट मॉड्यूल विकसित किया है जो दिये गये लिंक पर उपलब्ध हैं:-https://ncert.nic.in/Birsa Munda.php?In-en दिये गये लिंक को छात्रों के साथ भी साझा किया जा सकता है ताकि वे अपनी सुविधानुसार इसे देख सकें। उक्त के साथ ही “जनजातीय गौरव पखवाड़ा” के आयोजन सम्बन्धी विस्तृत दिशा-निर्देश निम्नवत है…

1. बिरसा मुंडा से सम्बन्धित वीडियो डॉक्यूमेंट्री का सीधा प्रसारण पीएम ई-विद्या डीटीएच चैनल और कक्षा-06 से 12 तक के पीएम ई-विद्या यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

2. जनजातीय गौरव दिवस (JJGD) 2024, जनजातीय गौरव वर्ष (JJGV) मनाने के लिए भारतीय समाज और विरासत में जनजातीय समुदायों का योगदान, जो जनजातियों के सशक्तीकरण और समावेशी विकास की ओर ले जाने सम्बन्धी गतिविधियों की एक उदाहरणात्मक सूची समस्त स्कूलों द्वारा बनाई जा सकती है, विद्यालय सुझाव सूची से यथासंभव अधिक से अधिक स्थानीय गतिविधियों को शामिल कर सकते हैं।

3. कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रत्येक जनपद से एक अधिकारी को नोडल नामित किया जाए तथा जनपद स्तर से सुलभ सन्दर्भ हेतु प्रत्येक विद्यालय से 01 शिक्षक को अनिवार्य रूप से नोडल नामित करें तथा विद्यालय स्तर से नामित नोडल को निर्देशित किया जाय कि वे दिनांक 15 नवंबर 2024 से 26 नवंबर 2024 तक जनजातीय गौरव दिवस, अवधि के दौरान कार्यक्रमों के आयोजन सम्बन्धी फोटोग्राफ और वीडियोग्राफी के साथ समस्त डॉक्यूमेंट प्रतिदिन दिये गये लिंक https:// adiprasaran.tribal.gov.in /JJGD पर सायं 04:00 बजे तक अनिवार्य रूप से अपलोड करना सुनिश्चित करें।

4. जनपद स्तरीय नामित नोडल अधिकारी जनपद स्तर पर भी समय सारिणी अनुसार जनजातीय गौरव पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन करते हुए प्रतिदिन भारत सरकार द्वारा दिये गये पोर्टल https://adiprasaran.tribal.gov.in/JJGD पर सूचना अंकित करें। साथ ही विद्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों की सूचना तथा एच०डी० क्वालिटी की फोटोग्राफ और वीडियोग्राफ राज्य स्तर पर तैयार किये गये लिंक-

5.https://docs.google.com/spreadsheets/d/1cfBhQowOo3wuXYHylXow2etllwgcN7kltBNFp6-ok/edit?usp=sharing पर अनिवार्य रूप से सायं 4बजे तक अपलोड करना सुनिश्चित करें।

5. सभी स्कूलों / शैक्षणिक संस्थानों में “जनजातीय गौरव पखवाड़ा के आयोजन हेतु प्रतिदिवस की जाने वाली गतिविधियों का विवरण सुलभ सन्दर्भ हेतु निम्नवत है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *