उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने सरहद पर जवानों के साथ मनाई दीवाली – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने सरहद पर जवानों के साथ मनाई दीवाली

देहरादून

उत्तराखण्ड के राज्यपाल, ले.ज. गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई। उसके बाद दोनों ने बद्रीनाथ जाकर मंदिर में दर्शन भी किये।

अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री, दीपावली पर इस्ट कैम्प, गढवाल स्काउट, माणा पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढाया। इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ईस्ट कैंप माणा पंहुचने पर सेना के जवानों ने गार्ड आफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.