हरदा ने मनाया रक्षा बंधन का त्यौहार,कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बंधवाई राखियाॅ – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

हरदा ने मनाया रक्षा बंधन का त्यौहार,कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बंधवाई राखियाॅ

देहरादून

रक्षा बन्धन पर्व के उपलक्ष में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन, देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आई महिला कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेसजनों को राखी बांधी गई।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष हरीश रावत ने समस्त प्रदेशवासियों को रक्षा बन्धन की बधाई देते हुए कहा कि रक्षा बन्धन का त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की याद दिलाता है। रक्षा बंधन का त्योहार भाई बहन के प्यार का प्रतिक है,। रक्षा बंधन पर बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती और उसके सुखी जीवन की प्राथना करती है तथा अपनी हर प्रकार की सुरक्षा का वचन लेती है। उन्होने कहा कि महिलायें आज हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे निकल चुकी हैं। देश का नेतृत्व कर चुकी महिलाओं का जिक्र करते हुए श्री हरीश रावत ने कहा कि महिलाओं में नेतृत्व की क्षमता पुरूषों से अधिक होती है। अनादिकाल से महिलायें समाज की पथ प्रदर्शक रही हैं उन्हांेंने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विश्व में भारतीय नारियों का एक महत्वपूर्ण स्थान है, भारतीय नारियों ने हमेशा हर क्षेत्र में चाहे विज्ञान और तकनीक का क्षेत्र हो चाहे राजनीति का, हर क्षेत्र में कुशल नेतृत्व किया है। महिलाओं ने अन्तरिक्ष में पहुंचने का कीर्तिमान भी स्थापित किया है।

रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की सत्ता में रहते हुए महिला कल्याण की कई योजनाओं जिनमें गौरा देवी कन्या धन योजना, नन्दा देवी वृद्ध पेशन योजना, महिला पुष्टहार योजना तथा गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक आहार योजना, कन्या के जन्म से विवाह तक की विभिन्न योजनाओं की शुरूआत की थी परन्तु भाजपा ने राज्य की सत्ता में आते ही उन सभी योजनाओं को बन्द कर दिया। उन्होनें कहा कि रक्षाबन्धन का त्योहार है और मेरा यह संकल्प है कि कांग्रेस सरकार के आते ही महिलाओं के आर्थिक स्वांलम्भन व सर्वभौमिक पुष्टआहार योजना को चलाया जाएगा। उन्होने दोहराया कि कांग्रेस की सरकार आते ही जो योजनाएं भाजपा सरकार के राज में बन्द की गई है उन्हें पुनः चलाया जाएगा।

श्रीमती शिवा दुबे, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन, नजमा खान, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, सुनीता चोहान, उर्मिला थापा, रजनी शर्मा, फुलमा देवी, पूनम कण्डारी, पूजा दुबे, सोनी कुरैशी, सुनीता ढौंडियाल, समित्रा ध्यानी, कोमल बोरा, संगीता गुप्ता रखी बांधने वालों में शामिल थे।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, डाॅ. प्रतिमा सिंह, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, लक्ष्मी अग्रवाल, अनुराधा तिवारी, साधना, मीना रावत, हेमा पुरोहित, सोनिया आनन्द, आदि का विषेश सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *