देहरादून
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. अजय सिंह द्वारा राज्य को ड्रग्स फ्री बनाने के दृष्टिगत राज्य एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) एस.टी.एफ. देहरादून को युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति, राज्य में नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर ड्रग्स के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किय जाने हेतु उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया है।
इस क्रम में उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम द्वारा कोतवाली किच्छा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्ता से कुल 133 ग्राम हेरोइन बरामद की जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 40 लाख रुपए है।
अभियुक्ता द्वारा पूछताछ में बताया कि वह लालपुर के जसवंत सिंह नामक व्यक्ति से हेरोइन खरीदकर लाती थी फिर उसे ऊंचे दामों पर बेचती थी।अभियुक्ता पहले भी कच्ची शराब के मामले में जेल जा चुकी है। वर्तमान में लगभग डेढ़ साल से स्मैक का काम कर रही थी।किच्छा,रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्र यहां तक कि हल्द्वानी तक भी इसके माल की सप्लाई होती थी।
*नाम पता अभियुक्ता*
सुरेंद्र कौर उर्फ छिन्दों कौर
पत्नी वसीम सिंह निवासी टिब्बा लालपुर,किच्छा, उद्यमसिंह नगर
उम्र 42 वर्ष
*बरामदगी* –
133 ग्राम हेरोइन
एक मोबाइल फोन
STF एंटी नार्कोटिक्स टीम –
1. निरीक्षक पावन स्वरुप
2. SI विनोद चंद्र जोशी
3. आरक्षी वीरेंद्र चौहान
4. आरक्षी इसरार अहमद
कोतवाली किच्छा पुलिस टीम
1- निरीक्षक प्रकाश दानू
2- SI बसंत प्रसाद
3-काo विजय नाथ
4-काo मदन रावत
5- मoकाo गीता।