चमोली में एक ही परिवार के दो लोग आकाशीय बिजली गिरने से झुलस कर काल के गाल में समा गए

देहरादून/चमोली

चमोली जिले में दर्दनाक हादसा की ख़बर है। यहां बिजली गिरने से देवर भाभी दोनो की मौत हो गई है। हालांकि पूरे घर में दोनों घर में अलग-अलग कमरोमें बताए गए हैं।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

बताया गया कि चमोली जिले के नंदानगर के सरपानी गांव में बिजली गिरने से एक ही परिवार के एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है। परिजनों के अनुसार दोनों देवर और भाभी थे। गांव के तालुरी तोक में अनुसूचित बस्ती की यह घटना बताई है।

भाभी हेमा देवी (33) और उसका देवर जयप्रकाश (29) आकाशीय बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गए थे, जिन्हें परिजनों और ग्रामीण पुलिस की मदद से रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदा नगर में ले आए थे, यहां चिकित्सक दोनो को अत्यधिक झुलस जाने से प्रयास के बावजूद बचा नही पाए और मृत घोषित कर दिया। नंदानगर पुलिस थाना टीम मौके पर पहुंची है और बाकी कारवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *