महंगाई के विरोध में महानगर कांग्रेस ने फूंक डाला पुतला,बताया कि कांग्रेस राज में 414 का सिलिंडर आज 1050 समेत सारी जरूरत की चीजो के दाम छू रहे आसमान

देहरादून

 

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों नें तहसील चौक में गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धी के विरोध में पुतला दहन किया।

 

इस दौरान लाल चंद शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनाव सहित देशभर में हुए विधानसभा चुनावों में देश एवं प्रदेश की जनता से पेट्रोलियम पदार्थाे के दाम कम करने के साथ-साथ मंहगाई पर नियंत्रण करते हुये आम आदमी को राहत देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दामों में भारी इजाफा कर महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हुई जिससे वैश्विक महामारी का दंश झेल रही जनता की कमर टूट चुकी है। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में कमी होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर आम आदमी की जेब पर डाका डाला जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि आज 34 से अधिक देशों में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम भारत से कम हैं। उन्होने कहा कि पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों को केन्द्र की भाजपा सरकार की संवेदनहीनता बताते हुए कहा कि अनाज, फल, सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं तथा पहले से मंहगाई से त्राहि-त्राहि कर रही जनता पेट्रोलियम पदार्थों (पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस) की कीमतों में लगातार की जा रही वृद्धि से त्रस्त हो चुकी है तथा अब मंहगाई बर्दास्त करने की स्थिति में नहीं है।

 

उन्होनें कहा गौरतलब है कि कांग्रेस गठबन्धन की सरकार के समय में रसोई गैस का मूल्य 414 रू0 था जबकि वर्तमान में रसोई गैस का मूल्य 1050 से अधिक है। आम जरूरत की चीजों के दामों में विगत 8 वर्षाे में कई गुना वृद्धि से आम गरीब व्यक्ति का जीना मुहाल हो गया है।

 

पूर्व विधायक नें कहा कि देश व प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार की इस लूट को बर्दाश्त नहीं करेगी तथा इसके खिलाफ सडकों पर उतर कर संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन के माध्यम से हम केन्द्र की भाजपा सरकार से मांग करते हैं कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कम हुई तेल की कीमतों के मुताबिक देश में भी पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में पिछले दो साल में की गई वृद्धि को तुरन्त वापस ले।

 

इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल पार्षद अर्जुन सोनकर,

कोमल बोहरा,सविता सोनकर , उर्मिला थापा,प्रदेश सचिव प्रवीण त्यागी,संगीता गुप्ता, राजीव पुंज,अश्वनी बहुगुणा,पूर्व पार्षद

आनंद त्यागी,महानगर व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील बांगा, शेखर कपूर, अजीत सिंह, राम कपूर ,इरफान अहमद,प्रवीण अरोड़ा,सुरेश गुप्ता, राहुल कुमार, प्रवीण बांगा, हरमीत जायसवाल, चमन लाल, बशीद खान, राजेंद्र सिंह नेगी, दानिश, पायल, रजनीश, हर्षित गुप्ता, मुन्ना खान, दिशांत सिंह, अमित भंडारी, अरुण शर्मा, जहाँगीर खान,शीशपाल बिष्ट, विजय कुमार गुप्ता, मुकेश रेगमी, सूरज नेगी, गुल मोहम्मद, विरेन्द्र पंवार, राजेश डोगरा, आशीष सेमवाल, दानिश कुरैशी, विरेन्द्र बिष्ट, आदि मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *