सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की व्योश्री योजना अंतर्गत प्रथम चरण में नथुवा वाला मे कृत्रिम अंगो हेतु 62 वृद्धजनों का हुआ पंजीकरण

देहरादून

जिलाधिकारी तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित व्योश्री योजना अंतर्गत (आयु 60 वर्ष से अधिक) भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर एवं जिला प्रशासन एवं जिला समाज कल्याण विभाग के सहयोग से प्रथम चरण में बृहस्पतिवार को शिव शक्ति पंचायती मंदिर, नथुवा वाला, देहरादून मे शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 62 वृद्धजनों का पंजीकरण किया गया।

सभी चयनित वृद्धजनों को दिनांक 17 सितंबर 2025 को लॉर्ड वेंकटेश्वर वेडिंग पॉइंट सुभाष रोड देहरादून में कृतिम अंगों का वितरण किया जाएगा। कल दिनांक 12 सितंबर 2025 को ब्रह्मपुरी में भी इसी प्रकार के शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं।

शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से विशाल मौर्य, कुणाल कटारिया, आशुतोष दीक्षित एवं जिला समाज कल्याण विभाग देहरादून से मीनाक्षी उपाध्याय, सहायक समाज कल्याण अधिकारी एवं राजेंद्र उनियाल, डीडीआरसी से उमेश ग्रोवर और नथुवा वाला की पार्षद स्वाति डोभाल द्वारा शिविर मे प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *