उत्तराखण्ड में 20 अप्रैल के अलावा 21, 22 को राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई मौसम विभाग ने

देहरादून

उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने कई पर्वतीय इलाकों में ओलावृष्टि और आकाश में बिजली चमकने की चेतावनी जारी कर दी है ।

इसके अलावा मैदानी इलाकों में तेज हवाओं यानी तूफान का अलर्ट भी विभाग ने जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में 20 अप्रैल को राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

इसके अलावा कहीं-कहीं आकाश में बिजली चमकने की आशंका है 21 और 22 अप्रैल को इसका और ज्यादा दायरा बढ़ जाने की संभावना व्यक्त की गई हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक 3 दिन तक मैदानी इलाकों में 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

पहाड़ी इलाको की बात करें तो इसके अलावा टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर और नेता जनपद में सामान्य से अधिक तापमान रहने की आशंका भी विभाग ने जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *