आगामी यात्रा सीजन को देखते हुए आमजन की सुरक्षा एंव सुगम यातायात हेतु एसएसपी देहरादून ने जारी किये दिशा निर्देश,समयानुसार भारी वाहनों पर प्रतिबंध भी जारी

देहरादून/ऋषिकेश

आगामी चार धाम यात्रा/पर्यटक सीजन के दृष्टिगत ऋषिकेश क्षेत्र में यातायात के दबाव को कम करते हुए लोक सुरक्षा एंव सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिये ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत निम्न प्रवेश क्षेत्रों/मार्गो पर 2 मई से अग्रिम आदेश तक समय प्रात: 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक भारी वाहनों (ट्रक/डम्पर/ट्रैक्टर ट्राली/कण्टेनर आदि) का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबन्धित किया गया है..

 

01: नेपाली फार्म तिराहा से श्यामपुर चौकी/नटराज चौक से नेपाली फार्म तिराहा तक।

02: नटराज चौक से न्यू रोडवेज बस अड्डा व चन्द्रभागा पुल की ओर।

03: चन्द्रभागा पुल से न्यू रोडवेज बस अड्डा, नटराज चौक, कोयल घाटी, एम्स ऋषिकेश की ओर।

04: चीला बैराज से कोयल घाटी तिराहा व आईडीपीएल की ओर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *