ITBP के जवान की घास काटने की मशीन से करंट लगने से हुई मौत

देहरादून

 

आईटीबीपी केंपस सीमाद्वार केम्पस के भीतर एक जीडी कांस्टेबल वीरेंद्र चंद (30) पुत्र रमेश चंद ग्राम बीजपुर थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर हाल पता ऋषि बिहार सीमाद्वार देहरादून जो सुबह 7.30 बजे ऑफिसर मैस के लॉन में घास कटाई मशीन से काम कर रहे थे अचानक करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसको तत्काल इंद्रेश अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सक द्वारा उनको ब्रॉड डेड घोषित किया गया।

 

जानकारी के अनुसार थाना बसंत बिहार पुलिस द्वारा इंद्रेश अस्पताल में जाकर परिजनों और आईटीबीपी के अधिकारी गणों की उपस्थिति में पंचायत नामा की कार्यवाही अमल में लाने के बाद आईटीबीपी कैंपस में मौका मुआयना परिसर के अधिकारीगण एवम परिजनो के साथ किया गया।

 

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार घास कटाई इलेक्ट्रिक मशीन के तार नन्गे थे और तार के बाहर से कोई सुरक्षा सम्बन्धी उपाय ना होने के कारण नंगे तारों से करंट जवान को लग गया।जिसके कारण गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे साथी कर्मचारी गणों द्वारा परिसर के अस्पताल में फिर इंद्रेश अस्पताल ले जाया गया जिसकी अस्पताल पहुंचने से पूर्व मृत्यु हो गई पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अन्य आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

 

मृतक कांस्टेबल 140320219 वीरेंद्र चंद पुत्र रमेश चंद जो कि ग्राम बीजपुर थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर का है लेकिन फीलहाल ऋषि विहार सीमाद्वार में रह रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *