जगतगुरु रामभद्राचार्य की तबियत में अब काफ़ी सुधार हाल जानने अस्पताल पहुँचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

जगतगुरु रामभद्राचार्य की तबियत में अब काफ़ी सुधार हाल जानने अस्पताल पहुँचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती जगतगुरु रामभद्राचार्य का हाल चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भेंट के दौरान जगतगुरु रामभद्राचार्य का आशिर्वाद भी प्राप्त किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गुरुदेव हमारी एक धरोवर हैं, उन्होंने कहा कि कल के मुकाबले आज उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे है। उन्होंने जगतगुरु रामभद्राचार्य शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *