स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले जम्मू कश्मीर के राजौरी में आर्मी केम्प में घुसने का प्रयास करते दो आतंकियों को किया ढेर दो सैनिक शहीद

देहरादून/जम्मू कश्मीर

स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले सुरक्षाबलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है।

उरी की तर्ज पर परगल सेना कैंप में घुस रहे दो आतंकवादी ढेर कर दिए गए। तीन जवान भी शहीद हुए हैं। खबर के अनुसार जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारतीय सेना के जवानों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया।

बताया गया कि मुठभेड़ में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हुए हैं जबकि पांच जवान घायल बताए गए हैं।

बताया गया कि आतंकी राजौरी में आर्मी के कैंप में घुसने की कोशिश कर रहे थे। यह भी बताया जा रहा है कि सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड दिन में भी जारी रही।

इससे पहले कहा गया था कि मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो जवान घायल हुए हैं।

इससे पहले जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया, राजौरी के दरहाल इलाके परगल स्थित सेना कैंप की बाड़ किसी ने पार करने की कोशिश की थी, इस दौरान पूछने पर और जवाब नही मिलने पर दोनों ओर से गोलियां चलती रही।

दारहल थाने से छह किलोमीटर दूर तक अतिरिक्त दल भेजे गए हैं। वहीं दो आतंकवादी मारे गए और सेना के दो जवान घायल हुए हैं हालांकि पृरी खबर आई बाकी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *